टीम ने नाबालिग की शादी रूकवाई, जांच शुरू

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुर में बाल विवाह कराए जाने की सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। बालिका को वन स्टांप पर रखा गया।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों को सूचना मिली कि पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा में एक नाबालिगकिशोरी का विवाह कराया जा रहा है। इस सूचना पर संबंधित अधिकारियों को टीम मौके पर पहुंची। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि बालिका को वन स्टाप सेंटर में रोका गया। जिसका स्वास्थ्य विभाग की टीम से मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, ताकि उसकी सही आयु के बारे में जानकारी हो सकी। मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।











