हापुड़ में फैला IPL में सट्टेबाजी का जाल : पुलिस ने भंडाफोड़ कर 6 सटोरियों को किया गिरफतार, 1.30 लाख रुपए, मोबाइल, टैबलेट बरामद

हापुड़ में फैला IPL में सट्टेबाजी का जाल : पुलिस ने भंडाफोड़ कर 6 सटोरियों को किया गिरफतार, 1.30 लाख रुपए, मोबाइल, टैबलेट बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
हापुड़ नगर पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.30 लाख रुपये और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सट्टा लगाने का यह धंधा शहर में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई लोग कर्ज में डूब चुके हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले दो सटोरियों
हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी निखिल गोयल और आवास विकास कॉलोनी निवासी सौरभ आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सटोरियों से 1.30 लाख रुपए, एक टैबलेट और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सटोरिए मोबाइल फोन और इंटरनेट का उपयोग कर लोगों से संपर्क करते थे और सट्टा खिलाते थे। मौके से बरामद मोबाइल फोन और टैबलेट में कई संदिग्ध एप्लिकेशन और लेन-देन से संबंधित विस्तृत जानकारी मिली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह लोग स्थानीय स्तर पर सट्टा चला रहे थे या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए थे। बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट की भी जांच की जाएगी, ताकि अन्य सटोरियों तक पहुंचा जा सके।
उधर पुलिस ने मोदीनगर रोड़ से सट्टा खेलते हुए चार सटोरियों आदर्शनगर कालोनी निवासी रिंकू कुमार, आकाश, रोहित व विकास कुमार उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर नगदी बरामद की।











