News
रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

हापुड (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मौकें पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक एक व्यक्ति ट्रैक पार कर रहे था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अमरोहा निवासी सत्य प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।











