M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिलें में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर 23 मई से चार दिन तक रहेगा रूप डायर्वजन

जिलें में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर 23 मई से चार दिन तक रहेगा रूप डायर्वजन

हापुड़ । जिलें में पुलिस प्रशासन ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर नेशनल हाईवे- 9 पर चार दिनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 23 मई सुबह 8 बजे से 26 मई रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी और हल्के मालवाहक वाहनों का हाईवे पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर बृजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। यहां सात दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

एसपी केजी सिंह ने बताया कि भीड़ अधिक होने या जाम की स्थिति बनने पर हल्के वाहनों को भी डायवर्ट किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए जीरो ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

डीएम कविता मीना और एसपी केजी सिंह ने बृजघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार के अनुसार, हाईवे पर पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी तथा वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।



रूट डायवर्जन…



दिल्ली और गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी होकर भेजे जाएंगे।



हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप से गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी मार्ग से गुजरेंगे।



हापुड़ से गजरौला, अमरोहा और मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन खुडलिया अंडरपास से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेसवे, हसनपुर और गंवा कट होते हुए जाएंगे।



मेरठ और मवाना की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, गंवा और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।



मुरादाबाद से दिल्ली और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन चंदौसी, गुन्नौर, नरौरा, डिबाई और बुलंदशहर होकर निकलेंगे।



गजरौला से दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले मालवाहक वाहन मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ और मोदीनगर मार्ग से भेजे जाएंगे।

संभल से दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहन अनूपशहर और बुलंदशहर मार्ग से गुजरेंगे, जबकि कुछ वाहनों को गंवा रोड कट से गंगा एक्सप्रेसवे और सिंभावली की ओर डायवर्ट किया जाएगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page