मेरठ रोड़ पर मरम्मत कार्य के चलते 10 दिन के मार्ग को बंद करने का निर्णय हुआ स्थगित

मेरठ रोड़ पर मरम्मत कार्य के चलते 10 दिन के मार्ग को बंद करने का निर्णय हुआ स्थगित
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)। मेरठ रोड स्थित ओवर ब्रिज की मरम्मत कार्य के चलते 14 मई से आगामी 23 मई तक रोड़ बंद करने का निर्णय स्थगित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे- 334 पर मेरठ रोड पर दिल्ली लखनऊ व मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बना हुआ है। जिसमें ओवर ब्रिज की मरम्मत कराने के लिए
14 मई से आगामी 23 मई तक रोड़ बंद करने का निर्णय लिया गया था।
लोक निर्माण विभाग ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से उक्त अवधि में कार्य नहीं कराया जायेगा। अब यह कार्य मई के अन्तिम सप्ताह अथवा जून के प्रथम सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित है। कार्य न होने के कारण यातायात पूर्व की भांति संचालित रहेगा।











