घरेलू कुत्ते ने बच्चें को काटा, विरोध करने पर पड़ोसी पर मां बेटे पर मारपीट का आरोप, दी तहरीर

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते पर बेटे को काटने और विरोध करने पर पड़ोसी द्वारा मां बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के आदर्श नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया गया कि करीब दो माह पहले उसके पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उनके पुत्र को काट लिया था तब भी पीड़ित ने कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहां था। तीन मई को पड़ोसी के कुत्ते ने उसके छोटे भाई के पुत्र को भी बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित और उसके भाई आदि ने कुत्ते स्वामी से इसकी शिकायत करते हुए कुत्ते को घर के अन्दर रखने के लिए कहा था। तभी उनके साथ अभद्रता कर भुगतने की धमकी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने घर में घुसकर विरोध करने पर उनकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट की । जिसकी तहरीर थाने में दी गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुत्र का अगौछे से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी के साथ मारपीट कर कपड़े फाड दिए। शिकायत पर भी हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, भतीके को ही शांति के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई कराई जाए।











