HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग ने फेसबुक पर डाला अपना फोटो,तो पुलिस ने चंद घंटों में किया बरामद

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से दो सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग ने फेसबुक पर अपना फोटो शेयर किया, तो पुलिस ने चंद घंटों में उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग युवती 15 दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता हो गई थी। नाबालिग को परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिनेउसका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज उसकी तलाश शुरू की, बताया गया है कि दो दिन पूर्व किशोरी नेएक सोशल मीडिया पर अपना फोटो डाल दिया। उसकी जानकारी पुलिस कोली तो पुलिस ने सोशल मीडिया के एकांउट के माध्यम से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।











