HapurNewsUttar Pradesh
तालाब में निकला मगरमच्छ, रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा

हापुड़।
सिंभावली क्षेत्र के बैठ गांव के पास बने तालाब में मगरमच्छ दिखने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार बैठ गांव के कुछ लोग तालाब के किनारे खड़े थे। वहां मगरमच्छ देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ कोतालाब से रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा।
वन दारोगा शबाबुल हसन ने बताया कि वैठ गांव के तालाब में मगरमच्छ का बच्चा मिला है। उसको रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ दिया गया है।











