दिल्ली रोड पर सनसनी: सेंचुरी के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बुधवार सुबह फैक्ट्री के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली रोड़ पर सेंचुरी फैक्ट्री के निकट एक व्यक्ति(40) का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।











