सेवा भारती द्वारा नवज्योति कॉलोनी में भक्तिमय ‘संकीर्तन’ संपन्न

मेरठ ।
नवज्योति कॉलोनी स्थित “ज्योतेश्वर महादेव मंदिर” में संकीर्तन की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए पाँचवा मंगल संकीर्तन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुमधुर भजनों के माध्यम से संपूर्ण वातावरण को शिवमयी और आध्यात्मिक कर दिया।
इस मौके पर श्रीमती सरला शर्मा, श्रीमती सविता रानी, श्रीमती शान्ति गर्ग, श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती पुष्पा रानी, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती मुनेश, श्रीमती नीशू गोयल, श्रीमती सुमन लता माहेश्वरी, श्रीमती सरोज बाला, श्रीमती सुशीला जैन, श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं सेवा भारती जिला मंत्री श्री वैभव आर्य और नगर मंत्री हिमांशु गर्ग आदि मौजूद थे।











