क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिए जाने का दावा, वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिए जाने का दावा, वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान
हापुड़। सिम्भावली क्षेत्र में दो तीन दिन से ग्रामीणों द्वारा शहर की पटरी पर तेंदुआ दिखाई दिए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना पर वन विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में दहशत है। धनपुरा गांव के रहने वाले किसान नेता जितेंद्र नागर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के आसपास उनके बेटे मयंक व भतीजे विवेक हापुड़ में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वे कार में सवार होकर गांव के पास पहुंचे, तो देखा कि एक तेंदुआ नहर की तरफ से सड़क पार कर रहा था। तेंदुआ कार की लाइट देखकर जंगल की ओर भाग गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ पहले पकड़ा जा चुका है। उधर, इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजकर वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने किसानों व छोटे बच्चों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।











