M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

नेशनल हाइवे -9 पर अनियंत्रित कार डिवाइडर कूदकर सामने से आ रही कार से टकराई,,दोनों ड्राइवर घायल

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रही कार से जा टकराई। जिससे कारों के परखच्चे उड़ गए और दोनों कारों के ड्राइवर घायल हो गए। घटना से हाईवें पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के मोहल्ला मेघवाला निवासी वसीम अपनी वैगनार कार से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे और कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के माता मोहल्ला निवासी मुकेश अपनी कार से हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। नेशनल हाइवे-9 पर वसीम की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद उसे पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां सामने से आ रही मुकेश की कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

दोनों कारों टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर एक तरफ का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी प्रभारी प्रदीप पचौरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाया गया,जिससे उपरांत यातायात सुचारु हो सका।



सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page