स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल अधिक आने पर महिलाओं ने किया बिजलीघर का घेराव, जमकर की नारेबाजी व हंगामा

स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल अधिक आने पर महिलाओं ने किया बिजलीघर का घेराव, जमकर की नारेबाजी व हंगामा
हापुड़।
दिल्ली रोड़ स्थित बिजलीघर पर सोमवार दोपहर को सैकड़ों महिलाओं ने स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने के विरोध में
बिजलीघर का घेराव किया और जमकर हंगामा व नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आनंद विहार बिजली घर से जुड़े मौहल्ले की सैकड़ों महिलाएं बिजली घर का घेराव कर हंगामा व नारेबाजी की।
महिला उपभोक्ताओं का कहना था कि घरों से पोस्टपेड मीटरों को उतार कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए। कई बार रिचार्ज करने के बाद भी बिजली कट रही है और अत्याधिक बिल आ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों महिलाओं को समझाते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।











