News
तेज रफ्तार कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटी, संदीप गर्ग की मौत

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली के गांव सिकैड़ा निवासी संदीप गर्ग(30) शुक्रवार सुबह नौकरी के लिए ई रिक्शा में बैठकर हापुड़ आ रहे थे, तभी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के भीम नगर चौकी क्षेत्र के मारुति कार शोरूम के सामने कट के पास का एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। जिससे संदीप गर्ग ग्राम सिखेड़ा की मौत हो गई।











