शहर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली भव्य शोभा यात्रा

हापुड़।
ब्राहमण समाज द्वारा शहर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में शामिल झांकियों देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभा यात्रा में विभिन्न स्थानों पर स्वागत व पुष्प वर्षा की गयी। शोभा यात्रा के समापन पर प्रसाद का वितरण किया।
ब्राहमण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा के साथ पुलिस बल साथ-साथ चल रहा था। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गयी।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा दिल्ली रोड स्थित श्री भैरों मंदिर से आरंभ होने के बाद तहसील चौराहा,अतरपुरा चौपला,गढ़ रोड़,पक्का बाग चौराहा से वापिस रेलवे रोड,फ्री गंज रोड होते हुए रेलवे पार्क के सामने स्थित गोपाल वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई।
भाजपा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती,डा.पराग शर्मा,डा.संजीव वशिष्ठ,डा.करुण शर्मा,सुधीर शर्मा,भरत लाल शर्मा,विक्की शर्मा,आयुष शर्मा,कृष्ण शर्मा उर्फ बबली,विकास शर्मा,विराट शर्मा,संजीव शर्मा,मुरली पंडित,निशांत शर्मा,बोबी पाठक,रोहित शर्मा,अक्षय शर्मा,विजय कुमार सर्राफ
आदि शामिल रहे।











