दुकानों में चोरियों का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, माल बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई दुकानों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से चोरी का माल व नगदी बरामद की।
जानकारी के अनुसार देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक सप्ताह पूर्व तीन दुकानों में लाखों रुपए की चोरी हो गई थी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो बदमाश हापुड़ के गांव बदनौली निवासी नीरज व गाज़ियाबाद निवासी प्रिंसपाल को गिरफ्तार कर 63 सौ रुपये , चांदी के सिक्के, मोबाइल फोन, चाकू व घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के विरूद्ध जनपद हापुड़, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में हत्या, चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।











