News
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी बने मुकेश चंद्र व सीडीओ बनी श्रुति शर्मा

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी बने मुकेश चंद्र व सीडीओ बनी श्रुति शर्मा
हापुड़। शासन द्वारा किए गए तबादलों के तहत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का नया वीसी मुकेश चन्द्र व नई सीडीओ श्रुति शर्मा को बनाया गया है।
वर्ष 2022 बैच की अधिकारी को हापुड़ का सीडीओ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह देवरिया में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं। हापुड़ विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष के रुप में बहराइच के मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र को बनाया गया है।











