विदेश जाने वाले दंपति से एटीएस की टीम ने की पूछताक्ष, वापस भेजा घर

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी दंपत्ति से एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की टीम ने बुलाकर पूछताछ की और संतुष्ट होने के बाद उन्हें वापस घर भेज टीम लौट गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ स्थित एक मौहल्ले निवासी दंपत्ति का व्यापार के सिलसिले में दुबई में आना जाना है। देर शाम एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीम ने जदीद चौकी पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की । टीम ने दोनों से घंटों पूछताछ की और इसके बाद वापस लौट गई। पुलिस के अनुसार एटीएस की टीम अचानक सोमवार शाम यहां पहुंची। नगर कोतवाली क्षेत्र की जदीद चौकी पर पहुंचकर टीम ने पास ही के एक मोहल्ले से दंपती और उसके परिवार को चौकी पर बुलवाया। करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दोनों ने दुबई की कई बार यात्रा की है। कुछ संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों से पूछताछ की गई है। देर शाम टीम युवक ने युवक को वापस घर भेज दिया और रवाना हो गई।











