HapurNewsUttar Pradesh
घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, घायल

हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र कै एक मौहल्ले में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़ नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी दिलपाल के आठ वर्षीय बेटा अजय प्रतिदिन की तरह अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर खेलते समय उस पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया।











