तीन गोदामों व दुकान में चोरों ने की लाखों रुपए की चोरी, मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मोदी अस्पताल के सामने स्थित मार्केट में चोरों ने दुकान और दो गोदामों के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान व नगदी चोरी कर ले गए। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए खुलासे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के स्वर्गाश्रम रोड स्थित मोदी अस्पताल के सामने स्थित चाकलेट के होलसेलर
कंसल ट्रेडस के गोदाम से लाखों रुपए का सामान, सांई मेडिकल के गोदाम से लाखों रुपए का माल व नगदी तथा शिवा मोबाइल एंड रिपेयरिंग की दुकान के ताले तोड़कर 20 हजार की नगदी व सामान चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने मौके पर पहुंच आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।











