HapurNewsUttar Pradesh
बंदरों के झुंड को देखकर भाग रही मासूम बच्ची रैलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में पहली मंजिल पर खेल रही डेढ़ वर्ष की मासूम बंदरों के झुंड को देखकर सहम गई और डरकर भागने के दौरान रैलिंग के बीच से होती हुई नीचे सड़क पर गिर गई।
परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार गांव बनखंडा निवासी सौरभ त्यागी की डेढ़ वर्ष की पुत्री राध्या त्यागी देर शाम पहली मंजिल पर खेल रही थी। लेकिन इसी दौरान बंदरों का एक झुंड मकान पर आ पहुंचा।
छोटी बच्ची बंदरों को देखकर भयभीत हो गई और डरकर भागने लगी। इसी दौरान बच्ची रैलिंग से निकलकर नीचे सड़क पर आ गिरी।
बच्ची को गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।











