धूमधाम से मनाया गया 57 वाँ वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया 57 वाँ वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव
हापुड़।
सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा 57वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भक्तमाल कथा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।
कथा प्रवक्ता आचार्य संजीव ‘कपिल’ महाराज जी के द्वारा भक्त शिरोमणि हनुमान जी एवं धन्ना जट की भक्ति एवं सेवा का बखान कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
हनुमान जन्मोत्सव पर महिला मंडल के द्वारा सुंदर कांड का पाठ एवं संकीर्तन किया गया, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित सभी प्रतिमाओं हेतु अनिरुद्ध गर्ग एवं नितिन चुग के द्वारा पोशाक अर्पित की गई एवं विनोद मित्तल के द्वारा चांदी का मुकुट हनुमान जी के चरणों में भेंट किया गया।
भव्य फूल बंगले में सुशोभित हनुमान जी के बाल-रूप के दिव्य दर्शन ने भक्तों का मन मोह लिया। विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर ट्रस्ट के द्वारा किया गया, हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया,
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने सभी सहयोगियों, दान-दाताओं एवं उपस्थित भक्त जनों का आभार प्रकट करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। उत्सव में ललित ग्रोवर, गोविंद नरूला, हंस राज सहगल, बलदेव राज चुग, अश्वनी छाबड़ा, गिरीश खरबंदा, रोकी गाबा, मानस खरबंदा, मनोज चुग, पवन नरूला, पुष्पा खरबंदा, ऊषा सेठी, विमला सहगल एवं दया मेंहदीरत्ता इत्यादि बहुत से सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।











