पटेल माउन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल प्रागण में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

पटेल माउन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल प्रागण में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
हापुड़ । पटेल माउन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल प्रागण में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति कविता माथरे जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व विशिष्ट अतिथि प्रशान्त त्यागी नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं गगन बाटला सचिव राम तीर्थ कालेज ग्रुप रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रजवलित किया।
अतिथियों का स्वागत नन्हें मुन्ने बच्चों ने फूल माला पहना कर किया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित कुमार कृष्णा ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
वर्ष 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरूस्कार रीबा एवं गौरांश को मिला। विद्यालय में कक्षा में प्रथम स्थान पर देबयान, रूही, आयरा, सुधांशु, रीबा, मान्या, वंश, नबिया, तहूरा, आदित्य, गुंजन रहे। विद्यालय में कक्षा में द्वितीय स्थान पर हानिया, मितांश, त्रिशांत, अभय, प्रतीक, वैष्णवी, गौरांश, तृषा सैनी, अलिशा, अर्श फराज, काव्या रहे। विद्यालय में कक्षा में तृतीय स्थान पर पाखी, पार्थ, अबुबकर, साक्षी, इनायत, दक्ष, रूही, परिधि सिंह, हर्षित, खुशी, छवि रहे। विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं में लक्ष्य, जसप्रीत, राहिल, जैविक, फवाद, प्रिशा, आर्या, ‘आयुष, अबुजर, अभय, समर, हर्षित, अब्दुल रहमान, मान्या, आलिया, प्रद्युम, गौरांश, इनाया, तम्मना, राघव रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में हानिया, राहिल, वाणी, युविका, दक्षित, अराध्या, इनायत, गौराशं, अनमोल, आकाश, कुनाल, इशान्त को सम्मानित किया।











