किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर रेप के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 26 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिन्होंने बताया कि 23 फरवरी की रात उनकी 14 साल की बेटी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। जिसे तलाश करने के दौरान पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 46 हजार रुपये की नकदी भी गायब है। पीड़ित के अनुसार जानकारी
करने पर उन्हें मालूम हुआ कि पड़ोसी गांव निवासी युवक उनकी बेटी को अपहरण कर ले गया है। बेटी नकदी और आभूषण भी अपने साथ ले गई। पुलिस जांच में घटना में आरोपी युवक संलिप्त पाया गया।
वहीं, किशोरी से दुष्कर्म का भी मामला सामने आया। सीओ ने बताया कि रविवार को सूचना के आधार पर अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी युवक को हिम्मतपुर रोड के रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











