सड़क दुर्घटनाओं में बाईक सवार युवक की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटनाओं में बाईक सवार युवक की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
हापुड़।
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाईक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में बाइकसवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार थाना पिलखुवा क्षेत्र में रविवार सुबह
खेड़ा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाईक में टक्कर मार दी। टक्कर से मदर डेयरी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत पिलखुवा के मोहल्ला बजरंगबली निवासी मोहित की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उधर थाना धौलाना क्षेत्र में एक गाज़ियाबाद से बाईक से वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों गुलावठी निवासी
कासिम और उनके बड़े भाई हासिम को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।











