घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला पर बंदर के झुंड ने किया हमला, काटने से हुई घायल

हापुड़।
नगर की पॉश कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला पर बंदर के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे महिला लहुलुहान हो गई। तुरंत परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे और रैबीज का इंजेक्शन लगवाया गया। जिले में बंदरों और बंदरों के काटने के केस बढ़ते जा रहे हैं। यहां बंदरों और कुत्तों ने लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया है।
बच्चों को भी आयेदिन बंदर और कुत्ते काटकर घायल कर रहे हैं। अब गुरुवार को मोहलता श्रीनगर में घर के बाहर खड़ी महित्ता मंजूशर्मा पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बंदरों ने कई जगह काटा। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। तुरंत परिजनों के साथ आसपास के लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। जनपद हापुड़ में दिनोंदिन रैबीज के इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।











