M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: कुकर्म से क्षुब्ध होकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: कुकर्म से क्षुब्ध होकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक इलैक्ट्रोनिक व्यापारी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आए दिन कुकर्म से क्षुब्ध होकर आरोपी ने व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलीता मार्ग स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में घुसकर दुकानदार विनोद की हत्या करने वाले हत्यारोपित गांव छपकौली के ऋतिक ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र की संस्कार कालोनी का विनोद बछलौता मार्ग पर अभय इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान चलाता है। रात के समय वह दुकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ही सोता था। बुधवार रात करीब सात बजे उसका पुत्र उसे दुकान पर छोड़कर घर लौट गया था। इसके बाद देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर विनोद की हत्या कर दी गई। हत्यारोपित ने विनोद की छाती पर भी धारदार हथियार से कई वार किए।

पूछताछ में त्रऋतिक ने बताया कि उसकी काफी समय से विनोद से जान पहचान थी। दोनों रात के समय विनोद की दुकान पर बैठते थे। विनोद अक्सर अपने लिए शराब और उसके लिए बीवर मंगाता था। दोनों साथ बैठकर शराब और बीयर पीते थे। कुछ समय पहले नशे को हालत में विनोद ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद वह लोगों को इसकी जानकारी देने की बात कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। फायदा उठाकर विनोद आए-दिन कुकर्म करने लगा।



बुधवार रात विनोद दुकान पर पहुंचा। ऋतिक ने विनोद से शराब और बीयर लाने को कहा। विनोद से रुपये लेकर ऋतिक पहले शराब की दुकान पर गया, जहां से उसने एक शराब अद्धा और दो बीयर खरीदी। इसके बाद उसने अपने घर से धारदार चाकू लिया। दुकान पर पहुंचने के बाद ऋतिक व विनोद ने शराब और बीयर पी। नशे में होने पर विनोद ने अपने और ऋतिक के कपड़े उतार दिए। तभी मौका पाकर ऋतिक ने चाकू से विनोद का गला रेत डाला। वह तड़पने लगा। फिर ऋतिक ने उसकी छाती में चाकू घुसा दिया और शरीर को पेट तक चीर डाला।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page