बैंक से समूह लोन स्वीकृत करवाकर महिलाओं से की लाखों रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

बैंक से समूह लोन स्वीकृत करवाकर महिलाओं से की लाखों रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ठगों ने महिलाओं को समूह लोन दिलवाने के नाम पर उनके कागजात लेकर लोन स्वीकृत करवाकर लाखों रुपए ठग लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ कै
मोहल्ला शिवचरनपुरा की भाग्यश्री और मोनिका, अयोध्यापुरी की मुनेश, किशनगंज की रजनी, प्रेमवती, उमा सैनी, दीपा, गीता सैनी, अहाता सादक अली की नीलम, मीनाक्षी रोड की सविता, शीला तथा नवी करीम की सोया ने बताया कि अहाता सादक अली चंडी रोड निवासी रेखा पत्नी मुनेश का उनके घर आना-जाना था। रेखा ने अपनी बहन पूजा से उनका परिचय कराते हुए दावा किया कि उसकी बैंकों में। अच्छी पहचान है और वह महिलाओं को समूह के माध्यम से आसानी से लोन दिलवा सकती है। पीड़ितों ने बताया कि महिलाओं से लेकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक चेक और फोटो एकत्र कर लेकर कागजातों पर हस्ताक्षर करवा खाते खुलवा दिए लिए थे और बाद में उनसे पासबुक और एटीएम कार्ड वापस ले लिए गए। उनके नाम पर लोन स्वीकृत हो चुका था और उसकी राशि आरोपियों द्वारा हड़प ली गई। इसके अलावा पीड़िता गीता सैनी के सोने के कुंडल भी विश्वास में लेकर सर्राफा बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान पर बेच दिए गए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












