M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दो मकानों में अलग अलग लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

हापुड़।

जिलें के दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने मकानों में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी किसान धर्मवीर ने बताया कि गांव में उनके दो मकान आसपास में हैं। एक मकान में ताला लगाकर वह पास ही दूसरे मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह जब वह जागे तो देखा कि बंद पड़े मकान के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा पड़ा है।
जांच करने पर सैफ में रखी दो लाख 15 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने गायब मिले।

उधर पिलखुवा क्षेत्र के साकेत नगर निवासी अनुज कुमार सिंघल जो वर्तमान में गाज़ियाबाद निवासी संजय नगर ने बताया कि उनके माता-पिता साकेत नगर स्थित मकान में रहते हैं। लगभग पंद्रह दिन पूर्व वे अपने माता-पिता को साथ लेकर गाजियाबाद आ गए थे। 21 जनवरी को सुबह जब उन्होंने अपना मकान खोला तो घर में चोरी की घटना सामने आई। पीड़ित के अनुसार मकान का एक दरवाजा टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा था।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page