घर से बाजार गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, पुलिस से की बरामद करने की मांग

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवक तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाजार जाते समय लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस से बरामद करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला कोटला मेवातियान निवासी जुनैद 6 फरवरी को किसी काम के लिए घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिला और जुनैद का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जुनैद के भाई अय्यूब ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में युवक का पता लगाया जा रहा है।












