मनचले ने स्कूल जाती छात्रा को दी तेजाब फेंकने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक मनचले ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
पीड़िता की मां ने बताया कि 29 दिसंबर को उसकी बेटी घर से बाहर सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में एक युवक
ने उसका हाथ पकड़ लिया।
छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी और भाग गया। इस घटना के बाद से छात्रा भयभीत है और अकेले घर से बाहर निकलने से भी डर रही है। आरोप है कि 30 दिसंबर को जब परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय जबरन आरोपी के पक्ष में बयान दर्ज कराने का दबाव बनाया। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी के हौसले और बढ़ गए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












