M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

ठंड के साथ कोहरे ने दिखाये तेवर,शीत लहर ने घर में दुबकने को किया मजबूर

,हापुड़।

दिसंबर माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखकर कोहरे ने अपने तेवर दिखा दिये है। घने कोहरे के कारण सडक़ों पर वाहन भी रेंगने पर मजबूर हो गये है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी घंटों देरी से चलने लगी है। सूर्य देव के दर्शन देने के बावजूद भी ठंड से राहत नहीं मिली है। जिस कारण लोगों को ठंड से बचाव के लिए दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के मद्देनजर नर्सरी से 12 तक के स्कूल कालेजों में आगामी एक जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

दिसंबर माह के मध्य ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। सोमवार को ठंड के साथ कोहरे ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे से जनजीवन बुरी प्रभावित होने लगा है। दिन चढऩे के बाद सूर्य देवता ने अपने दर्शन दिये। सूर्य देव के दर्शन देने के बावजूद ठंड से निजात नहीं मिली। जिस कारण तापमान भी अन्य दिनों की भांति नीचे खिसक गया है। घना कोहरा होने के कारण कई प्रमुख ट्रेनें के लेट होने के यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ा है। मौसम विभाग की मानें,तो अभी एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं कोहरा पडऩे के कारण ट्रेनें भी देरी से चलने लगी है। जिस कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

———————–

राष्टï्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंगने पर मजबूर



रोजाना पड़ रहे घने कोहरे के कारण चंद कदम की दूरी पर वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं दे रहा है। जिस कारण वाहनों से मिनटों का सफल वाहनों से घंटों में तय हो रहा है। जिससे लोगों का समय के साथ धन की भी बर्बादी हो रही है।



—————-



गर्म कपड़ों व हीटर की बढ़ी मांग



पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण बाजार में ऊनी कपड़ों व हीटर मांग की मांग बढ़ गयी है। विभिन्न कंपनियों ने विभिन्न प्रकार के हीटर बाजार में उतारे है। जिनकी लोगों द्वारा खरीददारी की जा रही है।



—————–



स्कूल कालेजों में एक जनवरी तक अवकाश



कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के कारण शासन के निर्देश पर आगामी 1 जनवरी तक सभी बोर्डों से संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल कालेजों मेें में अवकाश घोषित कर दिया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page