ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर डीआईजी ने हापुड़ आरटीओ को भेजी 36 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट

हापुड़।

जिलें में चलाए गए विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालें 36 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ आरटीओ को की है।

जानकारी के अनुसार डीआईजी कलानिधि नैथानी की ओर से मेरठ रेंज में यातायात व्यवस्था का सुधारने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान ऑपरेशन नकेल चलाया गया। 23 से 30 नवंबर तक चलाए गए अभियान में में पांच से अधिक चालान वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए हापुड़ के 36 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति एआरटीओ को भेजी है।

डीआईजी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। अभियान में चारों जनपदों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ में व्यापक यातायात चेकिंग, जागरूकता तथा प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पर 167 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

इनमें हापुड़ में 36 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं बिना नंबर प्लेट या फर्जी रजिस्ट्रेशन के चल रहे 570 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें हापुड़ में 102 वाहनों पर कार्रवाई हुई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते मिले हापुड़ में 156 चालान शामिल हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page