M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में गाज़ियाबाद पुलिस पेंथर रही विजेता टीम

27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता (मेरठ ज़ोन – 2025) का फाइनल मुकाबले में गाज़ियाबाद पुलिस पेंथर रही विजेता टीम।

हापुड़ । जे०एम०एस० क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल (हापुड़) में 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया।
इस समापन समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे: हापुड़ के एस०पी० आई०पी०एस० ग्यानंजय सिंह, HPDA के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ बतौर मुख्य अतिथि, सी०ओ० सिटी हापुड़ वरुण मिश्रा, डिप्टी एस०पी० पिलखुआ अनीता चौहान, डिप्टी एस०पी० हापुड़ जितेन्द्र शर्मा जी, थानाध्यक्ष हाफ़िज़पुर प्रवीण कुमार एवं जे०एम०एस० ग्रुप के फाउंडर चैयरमेन श्री राकेश सिंघल जी, मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम, एवं जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मालिक आदि सभी मान्यवरों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और दोनों टीमों के शानदार खेल का आनंद लिया। जे०एम०एस० ग्रुप के प्रबंधन ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जानकारी दी कि आज जे०एम०एस० क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर फाइनल मैच गाज़ियाबाद पुलिस पैंथर और बागपत पुलिस ब्लास्टर के बीच खेला गया। गाज़ियाबाद पुलिस पैंथर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 202 रन बनाए। बल्लेबाज़ों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। इसके बाद बागपत पुलिस ब्लास्टर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाज़ों ने ताबड़तोड़ रन बनाए और मैच को रोमांचक बना दिया। गेंदबाज़ों ने भी कड़ी मेहनत की, लेकिन गाज़ियाबाद पुलिस पेंथर टीम ने शानदार फील्डिंग और गेंदबाज़ी से यह मुकबला 11 रन से जीत लिया।
मैच के दौरान दर्शकों ने तालियों और जयकारों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सभी मान्यवरों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस बलों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देते हैं। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता हापुड़ जनपद के पुलिस कप्तान ज्ञानंजय जी ने की और जे०एम०एस० स्पोर्ट्स अकादमी के मैनेजर नवीन सचदेवा की शानदार कमेन्ट्री ने मैच को और भी रोमांचक बना दिया।
इस प्रकार, जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता अपने फाइनल मुकाबले के साथ यादगार बन गई।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. That’s a fascinating breakdown of volatility & engagement! Seeing Jiliki’s focus on mobile – the demand for a dedicated app is huge these days. Curious to try their platform – anyone used the jiliki login yet? Seems popular in the Philippines!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page