M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बच्चों के झगडे में हुई पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खाकर दी जान

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में संदिग्ध हालात में बच्चों के झगडे में हुई पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खाकर जान दे दी।

मृतका की पहचान जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर के गांव अतरौली निवासी 24 वर्षीय नेहा के रुप में हुई।
मृतका नेहा की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव अतरौली के रहने वाले सुमित से हुई थी। नेहा के एक चार वर्षीय पुत्र मोक्ष और तीन वर्षीय निहाल है। सुमित मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया कि नेहा और सुमित अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। बच्चों के
झगड़े में सुमित पिटाई कर देता था। जिससे क्षुब्ध होकर नेहा ने यह कदम उठाया था। नेहा की मौत के बाद आस पड़ोस में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि अस्पताल से फोन आने पर महिला की मौत के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मृतका नेहा के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page