रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा

रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गढ़ फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने
पैर का पंजा कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर रेलवे फाटक के पास से गुजर रही मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान गढ़ निवासी बाबू (45 ) पुत्र भ्रम सिंह, निवासी आर्य किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी अचानक ट्रेन तेज रफ्तार से आ गई और युवक उसकी चपेट में आ
गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और पंजा कटकर अलग हो गया।
हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (त्च्थ्) को भी इसकी जानकारी मिल गई। आरपीएफ इंचार्ज राकेश यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत उठाकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
आरपीएफ ने युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घर पर अचानक हादसे की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।












