संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सोसाइड, मायकेवालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सोसाइड, मायकेवालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में गुरुवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मायकेवालों ने सुसरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर के नंगला काशी, निवासी अंजली की शादी सात माह पूर्व पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ोदा हिन्दुवान निवासी नवीन से हुई थी।
गुरुवार दोपहर में जब नवीन मजदूरी पर गया हुआ था, अंजली ने घर में दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। मृतका के परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए अंजली को प्रताड़ित करते थे। वे अतिरिक्त दहेज की मांग भी कर रहे थे।
सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












