श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

हापुड़ ।श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के प्रागंण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ कोर कमेटी के सदस्य श्री बृजमोहन द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान ओर झंडा गान से हुआ।इसके पश्चात् नन्हे विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिनमें गीत,नृत्य और कविता-पाठ शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाना चाहिए।देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब आप शिक्षा में उत्कृष्टता,चरित्र में दृढ़ता और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएँगे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गाने का साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूजा और उत्कर्ष ने किया।सभी शिक्षकगणों की उपस्थिति सराहनीय रही।












