विदेश जाने के नाम पर उधार के 1.82 लाख रुपये की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज

विदेश जाने के नाम पर उधार के 1.82 लाख रुपये की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर विदेश जाने के लिए उधार लिए 1.82 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
पिलखुवा क्षेत्र के हावल मोहल्ला निवासी महिला ने समरीन ने बताया कि उसने अब्दुल रहमान को सऊदी अरब भेजने के लिए 1.82 लाख रुपये उधार दिए थे। अब्दुल रहमान इस समय सऊदी अरब में है। कई बार रुपये मांगने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने रहमान के परिजनों से बात की, लेकिन उन्होंने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि दस अप्रैल की रात आरोपी के रिश्तेदार मेरठ थाना परीक्षितगढ़ गांव सौंदत निवासी अफसार और अरमान ने घर में आकर मारपीट कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












