News
सावन माह में शिवलिंग से लिपटे सांप की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, भक्तों की लगी कतार

सावन माह में शिवलिंग से लिपटे सांप की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, भक्तों की लगी कतार
, हापुड़।
पिलखुवा क्षेत्र के एक मंदिर में शिवलिंग से लिपटे एक सांप की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिससे श्रद्धालुओं का मंदिर में पूजा पाठ की कतार लगी है। हांलांकि वीडियो तीन चार माह पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव दहपा के प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग से लिपटे एक सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिससे सावन मास में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि सांप ने शिवलिंग को अपने आप से पूरा पकड़ा हुआ है।
मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि यह वीडियो चार से पांच महीने पुराना है। जिसको सोशल मीडिया का प्रयोग करने वालों ने सावन महीने में इसको वायरल किया है। पूर्व में जब सांप शिवलिंग से लिपटा हुआ था। किसी भी भक्त को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
सांप की वीडियो देख श्रद्धालुओं की मंदिर में संख्या बढ़ती जा रही है।












