मेलें में झपटमारों ने उड़ाई महिलाओं के गले से सोने की चेनें

हापुड़,। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में लगे माता के मेले में झपटमार तीन महिलाओं के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। एक पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बाबूगढ़ थाने में उत्तराखंड हरिद्वार के रूड़की निवासी पूनम कौशिक ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह अपने मायके गांव मुदाफरा आई हुई थीं। वर्षों से गांव गोहरा आलमगीरपुर में माता का मेला लगता हुआ आ रहा है। आसपास के गांव के हजारों ग्रामीणों का मेले में तांता लगा रहता ‘है। जिसके कारण यहां अधिक भीड़ भी रहती है।
रविवार की सुबह वह गांव गोहरा आलमगीरपुर में लगने वाले माता के । मेले में प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थीं।
जहां झपटमारों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी। इतना ही नहीं मेरठ निवासी साक्षी गौड़ की भी झपटमारों ने एक सोने की चेन व एक लोकेट झपट ली। उन्होंने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद झपटमारों ने तीसरा महिला को अपना निशाना बनाया और उनके गले से भी चेन झपट भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।












