ATMS College of Education Menmoms
News

नर्सरी के पीछे प्लाट में निकली चंदन गोई निकली,वन विभाग ने पकड़ी

नर्सरी के पीछे प्लाट में निकली चंदन गोई निकली,वन विभाग ने पकड़ी

हापुड़।

नगर की पॉश कॉलोनी में चंदन गोई के निकलने से लोगों में दहशत फ़ैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच चंदन गोई गोई को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार नगर की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में सांपों, कुत्तों व बंदरों के आंतक के बाद अब लक्ष्मी नर्सरी के पीछे खाली प्लॉट में चंदन गोई निकली, जिसकी सूचना हितेश ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गया चंदन गोई को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।

श्रीनगर सुधार समिति के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा व सुमित अग्रवाल ने बताया कि कालोनी में कुत्तों , बंदरों बाइकर्स के अलावा अब चंदन गोए, स्नेक (सांपों) आदि का आतंक बहुत बढ़ गया है । दो दिन पूर्व भी रात भी भयंकर जहरीला सांपो का निकलना जारी है । जिससे लोगों में काफी भय की स्थिति बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि बच्चों , महिलाओं का सुबह शाम घर से निकलने पर कुत्तों , बंदरों का और घर के अंदर रहने पर कोबरा, चांदनगोय का खतरा, जो कि खाली गंदे पड़े प्लॉटों के कारण इतनी बड़ी समस्या पैदा हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page