81 वादों का जिले में विशेष लोक अदालत द्वारा किया गया निस्तारण

11 फरवरी को फिर होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हापुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के अध्यक्ष व जिला जज रविंद्र कुमार प्रथम के निर्देशन में बुधवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें 81 वादों का निस्तारण किया गया।

प्राधिकरण की प्रभारी सचिव व सिविल जज सिनियर डिविजन प्रथम प्रीति मोगा ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा 43 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 8 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सौम्या भारद्वाज द्वारा 6 वाद, सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर शमशुल रहमान द्वारा 4 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम फरहीन खान द्वारा 7 वाद, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गढमुक्तेश्वर अंकुर सोलंकी द्वारा 3 वाद, ग्रामीण न्यायालय धौलाना विजय चौधरी द्वारा 3 वाद, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम शालिनी त्यागी द्वारा 4 वाद तथा अपर सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय ओमश्री चौरसिया द्वारा 3 वादों का निस्तारण किया गया।

Exit mobile version