6 वाहन,2 जेसीबी सीज,6 लाख 40 हजार राजस्व किया प्राप्त:नीलू शर्मा

..
-6 वाहन,2 जेसीबी सीज,6 लाख 40 हजार राजस्व किया प्राप्त:नीलू शर्मा
-जिला खनन अधिकारी की कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में मचा हडक़ंप
-202-25 में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक राजस्व प्राप्त किया
हापुड़-5 मई
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशों के अनुपालन में जिला खनन अधिकारी अभियान चलाया गया।
जिसमें साधारण मिट्टी,गिट्टी बालू,स्टोन डस्ट व ग्रेनाइट का अवैध खनन करने पर 6 वाहन,2 जेसीबी सीज कर 6 लाख 40 हजार का राजस्व प्राप्त किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक राजस्व की प्राप्ति की है।
जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य को लेकर अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में उनके द्वारा 29 अप्रैल,2 व 5 मई 2025 की रात्रि में साधारण मिट्टी,गिट्टी बालू, स्टोन डस्ट व ग्रेनाइट का परिवहन करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कार्यवाही करते हुए 6 वाहन व 2 जेसीबी मशीन (साधारण मिट्टी गिट्टी बालू स्टोन डस्ट)को सीज किया गया है। जिससे विभाग को 6 लाख 40 हजार राजस्व की प्राप्ति की गयी है।
उन्होंने बताया कि गत 1 अप्रैल से 5 मई तक कुल 10 वाहनों पर कार्यवाही व 2 जेसीबी मशीन सीज करते हुए 12 लाख 40 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति की गयी है। उनके द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि सत्र 2024-2025 में लक्ष्य 5 करोड़ 50 लाख के सापेक्ष 5 करोड़ 73 लाख की प्राप्ति की गयी। अवैध खनन / परिवहन से 54 लाख 68 हजार 250 रुपये वसूल किया गया। जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।