M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

41 साल बाद पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर क्रीड़ा भारती व अन्यों ने दी बंधाईयां,मिठाई वितरित


हापुड़(अमित मुन्ना)।ओलम्पिक में 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर क्रीड़ा भारती व अन्य ने मिठाईयां खिलाकर बंधाईयां दी।
भारतीय पुरुष हाकी टीम को 41 साल बाद ओलिपिक में कांस्य पदक जीतने पर सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज ग्राम भरना के प्रबंधक नरेन्द्र शर्मा ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी व सभी ग्रामवासियों को मिष्ठान खिलाकर ख़ुशी ज़ाहिर की।
जनपद हापुड़ बेसिक शिक्षा विभाग में प्रभारी जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने बताया कि टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मन हॉकी टीम को हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। चार दशक बाद पुरुष हॉकी में देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह विजय निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी का भविष्य और उज्ज्वल बनाएगी। भारत हॉकी के शीर्ष पर वापस आ गया है ।
इस मौक़े पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगनपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राशिद हुसैन ,नुसरत अली, हरीश कुमार, धर्मेंद्र गौतम, आसिम चौधरी ,नागेंद्री सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज भरना की छात्राओ व अन्य शिक्षकों व महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष जयश्री ने बधाई दी।

उधर क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर क्रीड़ा भारती के उत्तर प्रदेश संयोजक डॉक्टर विकास अग्रवाल जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष विशाल मित्तल जिला मंत्री मनप्रीत खैरा , कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग ने बधाई दी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page