ATMS College of Education Menmoms
News

40 लाख रुपए से होगी एक सड़क की मरम्मत

हापुड़ा नगर के कोठी गेट की जर्जर सड़क की 40 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कराई जाएगी। रक्षाबंधन के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
बुलंदशहर रोड से कोठी गेट को जाने वाली सड़क की हालत पिछले काफी दिनों से जर्जर है। कोठी गेट शहर के प्रमुख बाजार में शामिल होने के कारण इस सड़क पर लोगों को काफी आवागमन रहता है। जगह जगह गड्ढे होने के कारण पैदल ‘चलने वालों के साथ ही वाहन चालकों को भी हिचकोले खाने पड़ते हैं।

पिछले काफी समय से स्थानीय लोग व दुकानदार सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। लेकिन बजट की कमी होने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब नगर पालिका ने अवस्थापना निधि से इस सड़क का निर्माण कराने के निर्णय लिया है। निर्माण के लिए रक्षाबंधन के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि सडक निर्माण की रुपरेखा तैयार कर ली गई है। अगले माह टेंडर जारी होने की उम्मीद है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page