ATMS College of Education Menmoms
News

40 लाख रुपए का लोन दिलानें के नाम पर व्यापारी से ठगों ने की आठ लाख रुपये की ठगी

40 लाख रुपए का लोन दिलानें के नाम पर व्यापारी से ठगों ने की आठ लाख रुपये की ठगी

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में एक व्यापारी को ठगों ने 40 लाख रुपए का लोन दिलानें के नाम पर
आठ लाख रुपये की ठगी कर ली।

हापुड़ के अच्छेजा के सुनील कुमार ने बताया कि उसकी आर.के.एस. इंटर प्राइजेज के नाम से फर्म है। उसका सबमर्सिबल के स्पेयर्स पार्ट्स बनाने का भी काम है। कुछ दिन पहले दो अलग-अलग अज्ञात नंबरों से कॉल आया था।
बात करने वाले आरोपियों ने उसके व्यवसाय पर ओवरड्राफ्ट ऋण कराने का झांसा दिया। वह ऋण लेने के लिए तैयार हो गया। पीड़ित ने आरोपियों को अपने दफ्तर पर बुलाया।

दस अक्तूबर को रवि पांचाल नामक व्यक्ति खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसके कार्यालय पहुंचा और उसे 40 लाख रुपये का ऋण दिलाने का
आश्वासन दिया।

जिस पर उसने तीन चेकों पर हस्ताक्षर को करके आरोपी को दे दिए। 18 अक्टूबर सो को रवि पांचाल अपने साथी कमल शर्मा मा व अमन बाली के साथ उसके मंडी स्थित र कार्यालय पर पहुंचा। आरोपी ने ऋण प्रोसेसिंग की बात कहकर उसके मोबाइल से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद चेक की मदद से आठ लाख रुपये निकाल लिए।

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page