M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा जनपद में दंपति संपर्क पखवाड़ा

हापुड़(अमित मुन्ना)। ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की यही थीम है। इस खास दिवस को विधिवत मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि कन्टेनमेंट एरिया को छोड़कर सभी कार्यक्रम कोविड – 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए ही संपन्न किए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने पत्र की पुष्टि करते हुए बताया इस संबंध में परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण शर्मा को निर्देश जारी किए गए हैं।
मिशन निदेशक की ओर से भेजे गए पत्र में निर्देश है कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिन के पहले दंपति संपर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा, जो 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। वहीं 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे प्रदेश में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। जो 31 जुलाई तक चलेगा। डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं, इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के सभी साधन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
ऐसे मनाया जायेगा पखवाड़ा

27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर की आशा अपने-अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपति को चिन्हित करेंगी। लक्षित दंपति को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में बताया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर टेली काउंसिलिंग की भी मदद ली जाएगी। पखवाड़ा के दौरान हर जिले, ब्लाक और गांव में मोबाइल पब्लिसिटी वैन से परिवार नियोजन का सन्देश जोर शोर से प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा। इस बार के कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी। वहीँ विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ जिले स्तर पर किसी जनप्रतिनिधि से कराए जाने की योजना है। साथ ही पात्र लाभार्थी को दो महीने के लिए गर्भनिरोधक गोली और कंडोम वितरित किए जाएंगे। इस दौरान अंतरा और आइयूसीडी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर इच्छुक लाभार्थी के लिए पुरुष या महिला नसबंदी की पूर्व पंजीकरण की भी सुविधा होगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page