M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

सर्दियों में शरीर को रखना चाहते हैं गर्म, तो इन पारंपरिक व्यंजनों का उठाएं लुत्फ

 सर्दियों में शरीर को रखना चाहते हैं गर्म, तो इन पारंपरिक व्यंजनों का उठाएं लुत्फ

लाइफस्टाइल 

लोगों सर्दियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौसम में खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। हालांकि इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। सर्दियों में खुद को फिट रखने के लिए खानपान में बदलाव कर सकते हैं, इसके अलावा ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े भी पहनना जरूरी है।

सर्दियों की डाइट में आपको कुछ फूड्स जरूर शामिल करना चाहिए, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और ये स्वाद से भरपूर होते हैं। गाजर का हलवा से लेकर सरसों के साग और मक्के की रोटी तक, ये न केवल लजीज व्यंजन हैं, बल्कि जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं। तो चलिए जानते हैं, सर्दियों में किन चीजों को खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

गाजर का हलवा

सर्दियों में लोग गाजर का हलवा खाना खूब पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, इसे खाने से इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर को गर्म घी में भून लें, इसमें पीसी हुई चीनी और दूध मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं। जब यह पक जाए, तो गैस बंद कर दें। ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और इसका लुत्फ उठाएं।



सरसों का साग

पोषक तत्वों से भरपूर सरसों का साग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें। आप इसमें बथुआ मिलाकर स्वादिष्ट साग बना सकते हैं, यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सरसों का साग खाने से हड्डियों मजबूत रहती हैं, इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।



मेथी की पत्तियां

पोषक तत्वों से भरपूर मेथी की पत्तियां सेहत का खजाना है। ये पत्तियां सर्दियों में आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप खाने में इन पत्तियों का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। पराठे, साग-सब्जियों में मेथी पत्तों का उपयोग किया जा सकता है।



तिल

सर्दियों में तिल सेहत के लिए गुणकारी है। यह शरीर को गर्म रखने के साथ आपको कई बीमारियों से बचाता है। आप तिल से घर पर स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं, यह खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं।



पालक

पालक सेहत का खजाना है, आयरन से भरपूर होता है। सर्दियों में आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। हरे-हरे पालक के पत्तों का इस्तेमाल पूड़ी, पनीर, सब्जी या पराठे में कर सकते हैं। जो खाने को लजीज बनाता है।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page