ATMS College of Education Menmoms
News

27 अक्टूबर को हापुड़ नगर पालिका में लगेगा रोजगार मेला


हापुड़।
स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु 27 अक्टूबर 2021 को नगर पालिका परिषद हापुड़ रोजगार मेला में लगाया जा रहा है ।
जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा हापुड के परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम ने बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को नगर पालिका परिषद हापुड़ में मिशन रोजगार के तहत लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार चयनित करते हुए रोजगार व स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार चयन करते हुए उन्हें रोजगार एवं लोन की सुविधा दिलाए जाने हेतु इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है मिशन रोजगार के तहत लगने वाले इस मेले में एन यू एल एम योजना के घटक एसईपी आई, एसईपी जी, बैंक लिंकेज एवं पी0एम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आच्छादित आवेदकों को 27 अक्टूबर 2021 में लगने वाले रोजगार मेले में लाभान्वित किया जाना है एवं रोजगार मेले में इच्छुक आवेदक उक्त योजनाओं के तहत आवेदन भी कर सकते हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page